बॉलीवुड

अनुराग कश्यप - कल्कि कोचलिन का तलाक के बाद भी बरकार है प्यार, तस्वीरें हैं सबूत

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन का भले ही तलाक हो गया है लेकिन आज भी ये दोनों...

अनुराग कश्यप - कल्कि कोचलिन का तलाक के बाद भी बरकार है प्यार, तस्वीरें हैं सबूत
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन (Photo Credits: Yogen Shah)

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने 2013 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था. इसके बाद भी इस बॉलीवुड कपल ने अपनी दोस्ती बरकार रखी. हालांकि ये दोनों मीडिया में एक साथ आने से हमेशा बचते नजर आए लेकिन इन दोनों ने एक दूसरे के लिए हमेशा सम्मान व्यक्त किया. अभी हाल ही में मुंबई में फिल्म ‘मनमर्जियां’ की स्क्रीनिंग रखी गई जिसे अनुराग और कल्कि ने भी अटेंड किया. यहां जब इनकी एक दूसरे से मुलाकात हुई तो नजरें फेरने की बजाई ये दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह एक दूसरे से मिले.

मीडिया में आई तस्वीरों में देखा गया कि ये दोनों एक दूसरे से गले मिल रहे हैं और ग्रीट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन फोटोज को देखने के बाद फैंस भी इनकी सराहना कर रहे हैं. अनुराग ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स पहने हुए नजर आए वहीं कल्कि ब्लैक कलर की साड़ी में नजर दिखीं.

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन (Photo Credits: Yogen Shah)

अनुराग और कल्कि ने मीडिया के लिए भी पोज किया जिसके बाद ये दोनों स्क्रीनिंग के लिए निकले.

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन (Photo Credits: Yogen Shah)

आपको बता दें कि कल्कि और अनुराग की शादी 2011 में हुई थी. बताया जाता है कि ‘देव डी’ की शूटिंग के दौरान इन्होंने शादी कर ली थी. लेकिन कुछ ही समय बाद इनके रिश्तों में दरार आ गई और उन्होंने 13 सितंबर, 2013 को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि इन्होंने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला कर लिया है.

लेकिन अब खुशी की बात ये है कि अनुराग और कल्कि ने अब भी एक दूसरे के लिए सम्मान और प्रेम कायम रखा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).