जब मॉल में चलते चलते ही गिर पड़ी काजोल, VIDEO हुआ वायरल
गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल मुंबई के एक मॉल में एक स्टोर के लॉन्च के लिए पहुंची थी. वहां पर उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देख आप दंग रह जाएंगे
गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल मुंबई के एक मॉल में एक स्टोर के लॉन्च के लिए पहुंची थी. वहां पर उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देख आप दंग रह जाएंगे. काजोल के आसपास बहुत से बॉडीगार्ड भी चल रहे थे पर वे भी उन्हें इस हादसे से बचाने में नाकामयाब रहे. मॉल की एलिवेटर सीढियां चढ़ने के बाद काजोल ने अभी कुछ कदम ही चले थे कि अचानक उनका बैलेंस डगमगा गया और वह फर्श पर गिर पड़ी. इस घटना को वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरा में कैद किया.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. महज 2 घंटे में ही इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया था.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में काजोल ने हॉलीवुड की एक एनिमेटेड फिल्म 'इनक्रेडिबल्स-2' के लिए अपनी आवाज दी है. यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी काजोल को कई इवेंट्स में देखा गया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि, "मैं कोई हॉलीवुड फिल्म करने से पहले भी वही सवाल करूंगी जो हिंदी फिल्मों का चयन करने से पहले करती हूं." 'इनक्रेडिबल्स 2' के बारे में काजोल ने कहा था कि, "फिल्म में मेरी डबिंग को लेकर मेरे बच्चें काफी उत्साहित है. जब मैंने उन्हें यह बताया कि वे इस फिल्म को सबसे पहले देखेंगे तो वे और भी खुश हो गए. यह उनके लिए काफी बड़ी बात है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2018 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

