बॉलीवुड

Revealed: 17 साल बाद साथ इस फिल्म के लिए साथ आए अमिताभ बच्चन -काजोल, ये रही डिटेल्स

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की मौजूदगी बेहद एह बताई जा रही है और साथ ही इसके लिए शूटिंग की तैयारी भी शुरू कर दी गई है

Revealed: 17 साल बाद साथ इस फिल्म के लिए साथ आए अमिताभ बच्चन -काजोल, ये रही डिटेल्स
अमिताभ बच्चन और काजोल (Photo Credits: Instagram)

अमिताभ बच्चन और काजोल 2001 में करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में एक साथ काम किया था. फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी साराहा गया और फिल्म हिट भी हुई. अब इस फिल्म की रिलीज के 17 साल बाद अमिताभ बच्चन जल्द ही काजोल की आनेवाली फिल्म 'हेलीकॉप्टर इला' में नजर आएंगे. इस फिल्म में बिग बी कैमियो रोल में दिखेंगे. मीडिया में आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, फिल्म के मेकर्स ने बताया कि इसके एक सीन में अमिताभ की जरूरत थी और इसलिए उन्हें अप्रोच किया गया.

मुंबई मिरर की खबर में बताया गया कि इस फिल्म में काजोल कई साल के बाद अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 'गुजराती नाटक ' बेटा कागडो' से प्रेरित है. फिल्म में बिग बी अपने असली किरदार में नजर आएंगे यानी कि फिल्म में भी वो महानायक अमिताभ बच्चन की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में नेहा धूपिया भी काम कर रहीं हैं. फिल्म में बिग बी का सीन काफी एहम है इस बारे में बताते हुए प्रदीप सरकार ने कहा कि उन्होंने इससे पहले भी अमिताभ के साथ काम किया है. साथ ही वो अजय देवगन और काजोल के भी बेहद करीब हैं. बिग बी के सीन को एक ही दिन में शूट किया जाएगा और इसके लिए मेकर्स पहले से तैयारी कर रहे हैं.

फिल्म में काजोल बंगाली एक्ट्रेस रिद्धि सेन की मां की भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं.  इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन और जयंतीलाल गडा कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2018 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).