बॉलीवुड

कबीर सिंह के बाद अब प्रोड्यूसर किशन कुमार का थप्पड़ हुआ वायरल, वीडियो देख लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर टी सीरिज से जुड़े प्रोड्यूसर किशन कुमार की फिल्म बेवफा सनम का एक सीन वायरल हो रहा है. जिसमें फिल्म में हीरो का किरदार निभाने वाले किशन कुमार अपनी हिरोइन शिल्पा शिरोड़कर को थप्पड़ मारकर उसके प्यार को टेस्ट करता है.

कबीर सिंह के बाद अब प्रोड्यूसर किशन कुमार का थप्पड़ हुआ वायरल, वीडियो देख लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
बेवफा सनम (Image Credit: Twitter)

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर कई लोगों सवाल खड़े किए. फिल्म में शाहिद कपूर बिंदास और शराबी किरदार ने काफी हल्ला मचाया. लेकिन सबसे ज्यादा हंगामा हुआ फिल्म शाहिद कपूर के किरदार द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड पर मारे गए थप्पड़ को लेकर. इस थप्पड़ के कारण कई लोगों ने फिल्म की जमकर आलोचना की. जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक ने इस मामले पर अपनी सफाई दी. लेकिन अब एक बार फिर शाहिद कपूर का ये थप्पड़ चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह है प्रोड्यूसर किशन कुमार.

दरअसल सोशल मीडिया पर टी सीरिज से जुड़े प्रोड्यूसर किशन कुमार की फिल्म बेवफा सनम का एक सीन वायरल हो रहा है. जिसमें फिल्म में हीरो का किरदार निभाने वाले किशन कुमार अपनी हिरोइन शिल्पा शिरोड़कर को थप्पड़ मारकर उसके प्यार को टेस्ट करता है. इस वीडियो को अब कबीर सिंह के साथ  तुलना की जा रही हैं.

प्यार में उठने वाले इस थप्पड़ को देख यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.

एक यूजर ने कहा प्यार की ये भाषा समझ नहीं आती

एक यूजर ने लिखा मुझे ये कबीर सिंह देखना है

एक और यूजर ने लिखा गरीबो का अजय देवगन

फिल्म कबीर सिंह की बात करे तो शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की ये रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. जिसके बाद फिल्म बिजनेस 200 करोड़ के पार चला गया. फिल्म ने शाहिद कपूर के करियर को एक बार फिर बूस्ट देने का काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).