तलाक को लेकर जूही परमार ने तोड़ी चूप्पी, एक्स-हस्बैंड सचिन श्रॉफ को लगाई फटकार
जूही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लैटर पोस्ट करके अपने पति सचिन श्रॉफ से कई ठोस सवाल किए हैं
टीवी एक्ट्रेस जूही परमार का कुछ ही दिनों पहले उनके पति सचिन श्रॉफ से तलाक हो गया. 9 साल की इनकी शादीशुदा जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव आए जिसे इन्होंने जैसे तैसे संभाल लिया. लेकिन बीते कुछ समय से इनके रिश्ते में खटास बढ़ सी गई जिसके बाद इन्होंने पूरी तरह से अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया. बताया जा रहा है कि जूही और सचिन 18 महीनों से अलग रह रहे थे. मुंबई के बांद्रा कोर्ट में इनके डाइवोर्स की अर्जी फाइल की गई थी जिसके ये दोनों कानूनी तौर पर एक दूसरे से अलग हो गए.
इसके बाद अब जूही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ओपन लैटर पोस्ट करके अपने एक्स-हस्बैंड सचिन को जमकर फटकार लगाई है. जूही ने सचिन द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि अगर उनमें जरा भी समझदारी और जिम्मेदारी नामकी चीज होती तो वो इस तरह से सार्वजनिक तौर पर उनपर छींटाकशी नहीं करते थे. जूही ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सचिन इस तरह से उनके रिश्ते को एक तरफा करार देंगे. जूही ने ये भी कहा कि सचिन का आरोप है कि उन्होंने उनसे कभी प्यार नहीं किया जोकि बिलकुल गलत है. बिना प्यार के वो 9 साल तक इस रिश्ते में नहीं रहती और बेटी समायरा को जन्म भी नहीं देती.
आगे जूही ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब भी जरूरत पड़ी उन्होंने अपने काम से ज्यादा सचिन और उनके परिवार को एहमियत दी. वो एक आजाद महिला के तौर पर भी काफी सफल थी लेकिन उन्होंने हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता दी. जूही का कहना है कि उनके बीच हुए इस विवाद से उनकी बेटी पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ा है और उनके भविष्य में भी उन्हें इस बात को लेकर मुसीबतें झेलनी होगी.
जूही ने इस बात को भी साफ कर दिया कि उनकी शादी और उनकी बेटी के लिए सचिन के साथ उन्होंने बराबरी में योगदान दिया है और आगे से वो अकेले रहकर भी उनका ख्याल रख लेंगी क्योंकी एक गार्डियन के तौर पर उनकी ये जिम्मेदारी है.
जूही ने अपने लैटर के अंत में कहा कि आज वो एक सिंगल मां हैं जिसे अपने बच्चे की देखरेख करनी है लेकिन वो अब भी खुदको भाग्यशाली महसूस करती हैं क्योंकि उनका परिवार और उनके प्रियजन उनके साथ हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

