बॉलीवुड

Cold War: सलमान के शो पर फिल्म का प्रचार नहीं करना चाहते हैं जॉन, क्या कभी सुधरेंगे इनके रिश्ते?

सलमान खान और जॉन अब्राहम एक दूसरे के साथ अपने अतीत के बुरे अनुभव के चलते आज भी आमने-सामने नहीं आना चाहते हैं

Cold War: सलमान के शो पर फिल्म का प्रचार नहीं करना चाहते हैं जॉन, क्या कभी सुधरेंगे इनके रिश्ते?
सलमान खान और जॉन अब्राहम (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान जहां इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ को लेकर व्यस्त हैं वहीं जॉन अब्राहम भी अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जॉन अपनी इस फिल्म का हर तरफ प्रचार कर रहे हैं. फिल्म को प्रमोट करने की खातिर जॉन रियलिटी शोज पर भी जा रहे हैं और लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह कर रहे हैं. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि उन्होंने टीवी के पॉपुलर शो ‘दस का दम 3’ जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं, पर अपनी फिल्म का प्रचार नहीं किया.

बताया जा रहा है कि सलमान के कारण जॉन उस शो के सेट पर नहीं जाना चाहते हैं. इसके बजाय उन्होंने अपनी इस फिल्म का प्रचार सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आयडल’ पर किया. मिड-डे की खबर के अनुसार, जॉन ने सलमान की वजह से ‘दस का दम 3’ के सेट पर न जाने का फैसला किया.

ये भी कहा जा रहा है कि जॉन बीते कुछ समय से सलमान के साथ अपने रिश्ते सुधारने में लगे हुए हैं. कुछ ही समय पहले जॉन ने फर्स्टपोस्ट से बातचीत के दौरान सलमान को लेकर कहा कि वो और अक्षय कुमार ही ऐसे एक्टर्स हैं जो नए डायरेक्टर्स के साथ काम करने को तैयार रहते हैं नाकि न्यू कमर एक्टर्स की तरह जो किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

अब सलमान और जॉन के रिश्ते कब सुधरेंगे ये तो वो ही बेहतर जानते हैं लेकिन अब उनके फैंस भी उनके बीच सुलह की आशा कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2018 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).