बॉलीवुड

सत्यमेव जयते: सॉन्ग शूट के दौरान जॉन और आयशा ने किया ऐसा काम, जीता सभी का दिल

फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम एक्ट्रेस आयशा शर्मा के साथ लीड रोल में नजर आएंगे

सत्यमेव जयते: सॉन्ग शूट के दौरान जॉन और आयशा ने किया ऐसा काम, जीता सभी का दिल
जॉन अब्राहम और आयशा शर्मा (Photo Credits: Instagram)

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'सत्यमेव जयते' को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस फिल्म में जॉन एक्ट्रेस आयशा शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ ही दिन बचे हैं और इससे पहले हम आप के लिए इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा लेकर आए हैं जो शायद आपने नहीं सुना होगा.

इस फिल्म का सॉन्ग 'पानियों सा' दर्शकों के बीच काफी हिट रहा. बताया जा रहा है कि इस गाने के कुछ हिस्सों को मुंबई के मढ़ आइलैंड के एरंगल बीच पर शूट किया गया है.  जानकारी है कि जब इस फिल्म की शूटिंग के लिए इसकी टीम बीच पर पहुंची तो वहां मौजूद कूड़े और कचरे के ढेर के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. गंदगी के बीच सॉन्ग को शूट करना नामुमकिन था और ऐसे में जल्द से जल्द उन्हें शूटिंग भी पूरी करनी थी क्योंकि वहां पर हाई टाइड अलर्ट जारी किया गया था. बीच की की सफाई का काम शुरू किया गया. जब जॉन और आयशा ने ये देखा तो वो भी सफाई के काम में जुट गए.

जॉन अब्राहम (Photo Credits: File Photo)

इस बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक मिलाप झवेरी ने कहा, "सॉन्ग में एक प्यारा सा सीन है जहां जॉन और आयशा बीच पर सफाई अभियान के दौरान एक दूसरे से मिलते हैं. इन दोनों ने ही इस काम को गंभीरता से लिया और इसकी सफाई की.

आयशा शर्मा (Photo Credits: File Photo)
फिल्म 'सत्यमेव जयते' की कहानी भ्रष्टाचार और राजनीति के विषय पर आधारित है. फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और एम्मे एंटरटेनमेंट ने किया है. ये फिल्म 15 अगस्त, 2018 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).