टीवी

Jasleen Matharu Hot Pics: 'बिग बॉस 12' के बाद फिर अनूप जलोटा के साथ हॉट अंदाज में दिखी जसलीन मथारू, अब करने जा रहे हैं ये काम

भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 12' में अपने रेअल्तिओन्शिप की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था. शो के बाद भले ही इन्होंने एक बार फिर एक दूसरे से दूरी बना ली थी लेकिन अब ये दोनों एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे. उनकी फिल्म की शुरुआत भी हो चुकी है और सेट से ये फोटोज सामने आई हैं.

Jasleen Matharu Hot Pics: 'बिग बॉस 12' के बाद फिर अनूप जलोटा के साथ हॉट अंदाज में दिखी जसलीन मथारू, अब करने जा रहे हैं ये काम
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits: Yogen Shah)

सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 12' (Big Boss 12) में हमने अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) को अपने बेहद हॉट (hot) अंदाज में देखा था. शो में इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था जिसे सुनकर सभी हैरान थे. हालांकि बाद में इन्होंने एक दूसरे से दूरी बना ली थी. लेकिन अब खबर है कि अनूप अपनी स्टूडेंट जसलीन के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं.

जी हां! आपने सही सुना. फिल्म का नाम है 'वो मेरी स्टूडेंट है' (Vo Meri Student Hai) जिसे जसलीन के पिता केसर मथारू (Kesar Matharu) ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म का आज मुहूर्त शॉट मुंबई में पूरा किया गया जहां अनूप और जसलीन समेत मीडिया भी मौजूद थी.

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits: Yogen Shah)

लोकेशन से कई सारी मीडिया में देखने को मिली है जिसमें जसलीन अपने हॉट अंदाज में नजर आईं. वाइट शर्ट और रेड स्कर्ट पहनी जसलीन अनूप जलोटा के साथ पोज करती हुई नजर आईं. अनूप का भी यहां काफी अलग लुक देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: जसलीन मथारू ने ‘बिग बॉस 13’ को बताया बनावटी, शहनाज गिल को ओवर एक्टिंग के लिए लगाईं फटकार

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits: Yogen Shah)

चमकीली टी-शर्ट, हाथ में बंदूकऔर गले में AJ की लॉकेट पहने अनूप अपने कूल ड्यूड स्टाइल में नजर आए.

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits: Yogen Shah)

भजन गायक के तौर पर देश समेत विश्वभर में अपनी पहचान बनाने वाले अनूप अब अपने चाहनेवालों के सामने अपना एक नया अंदाज पेश करते नजर आ रहे हैं.

अनूप और जसलीन ने आज मीडिया के साथ मिलकर फिल्म का प्रचार भी शुरू कर दिया. 'बिग बॉस 12' में अपनी जोड़ी से लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब ये दोनों फिल्म के माध्यम से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).