‘धड़क’ स्क्रीनिंग के बाद फूट फूटकर रोने लगीं जाह्नवी कपूर, पापा बोनी और भाई अर्जुन ने लगाया गले
अपने बॉलीवुड डेब्यू के सपने को पूरा होता देखना जाह्नवी के लिए जितना खुशियों भरा है उतना ही मॉम श्रीदेवी के बिना बेहद मुश्किल भी है
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ को रिलीज होने में मात्र एक दिन का समय बचा हुआ है. हाल ही में मेकर्स ने मुंबई के यशराज स्टूडियोज में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. फिल्म की स्क्रीनिंग पर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर, भाई अर्जुन कपूर के साथ ही शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, सोनाक्षी सिन्हा कार्तिक आर्यन, रेखा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा समेत कई सारे सलेब्स पहुंचे. गौरतलब है कि एक तरफ जहां जाह्नवी का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है वहीं दुखवश उनकी मां उनके साथ मौजूद नहीं हैं. ऐसे में जाह्नवी को हर पल उनकी याद भी आती है.
स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जाह्नवी को उनके पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर ने गले से लगा लिया. इसके बाद जाह्नवी रोने भी लगीं लेकिन उनके पापा और भाई ने उन्हें कंसोल किया. उन सभी के लिए ये पल बेहद इमोशनल था.
आज अगर श्रीदेवी जीवित होती तो बेशक जाह्नवी के साथ वो उनका हौसला बनकर खड़ी रहती. बताया जा रहा है कि जाह्नवी ने भी एक आदर्श बेटी होने का पूरा फर्ज निभाया. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने अपनी मॉम की फोटो अपने साथ रखी क्योंकि वो इस पल को अपने पूरे परिवार के साथ जीना चाहती थी.
फिल्म ‘धड़क’ में निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ के स्टार ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर के साथ लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. इसका निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

