बॉलीवुड

Shocking: फैंस की इस हरकत पर भड़की जाह्नवी कपूर, वीडियो वायरल

जाह्नवी कपूर इन दिनों ईशान खट्टर के साथ अपनी आनेवाली फिल्म ‘धड़क’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं

Shocking: फैंस की इस हरकत पर भड़की जाह्नवी कपूर, वीडियो वायरल
जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘धड़क’ के प्रचार-प्रसार को लेकर देशभर के कई सारे लोकेशन का दौरा कर रही हैं. हाल ही में जाह्नवी इसी सिलसिले में फिल्म के प्रमोशन का काम निपटाकर मुंबई लौटीं, जब एयरपोर्ट पर उनके कुछ फैंस ने उन्हें घेर लिया. ये सभी जाह्नवी के साथ सेल्फी लेने की होड़ में धक्का-मुक्का भी करने लगे. इसी दौरान ये जाह्नवी को भी धक्का मारने से भी बाज नहीं आए. फैंस के इस रवैये से जाह्नवी बेहद नाराज हो गईं

इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है जिसमें वो अपने फैंस के बीच घिरी हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस की इस हरकत से जाह्नवी भी काफी हद तक अहसज महसूस कर रही हैं और जैसे तैसे वहां से निकल जाती हैं. उनके साथ उनके सिक्यूरिटी गार्ड्स के रहते उन्हें सही-सलामत कार तक पहुंचाया गया.

#janhvikapoor last nite @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

धर्मा प्रोडक्शन्स निर्मित फिल्म ‘धड़क’ से जाह्नवी कपूर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. ऐसे में जाह्नवी को कपूर परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी काफी सपोर्ट मिल रहा है. आपको बता दें कि ये फिल्म असल में मराठी निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है.  इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और ये आनेवाली 20 जुलाई को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).