Sa Re Ga Ma Pa grand finale: जबलपुर की इशिता ने जीता सुरों का खिताब, लिटिल चैंप्स के पांचवे सीजन में भी ले चुकी हैं
सा रे गा मा पा की सबसे छोटी कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा ने सुरों का खिताब अपने नाम कर लिया है. 16 साल की इशिता ने फिनाले में साहिल सोलंकी, तन्मय चतुर्वेदी, ऐश्वर्या पंडित, सोनू गिल और असलम अब्दुल माजिद को हराकर ये खिताब अपने नाम कर लिया...
सा रे गा मा पा (Sa Re Ga Ma Pa) की सबसे छोटी कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा (Ishita Vishwakarma) ने सुरों का खिताब अपने नाम कर लिया है. 16 साल की इशिता ने फिनाले में साहिल सोलंकी, तन्मय चतुर्वेदी, ऐश्वर्या पंडित, सोनू गिल और असलम अब्दुल माजिद को हराकर ये खिताब अपने नाम कर लिया. ट्रोफी के साथ उन्हें पांच लाख रुपये और एक हुंडई कार इनाम में मिली.
लखनऊ के तन्मय चतुर्वेदी फर्स्ट रनर अप और अमृतसर के सोनू सेकंड रनर अप रहे. आपको बता दें तन्मय चतुर्वेदी 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में भी भाग ले चुके हैं. इस सीजन के जज वाजिद खान, शेखर रवजियानी और ऋचा शर्मा थे. हमेशा की तरह शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया. फिनाले में 'मणिकर्णिका' एक्ट्रेस कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे भी पहुंची. इनके अलावा फिनाले पर सुनिधि चौहान, जावेद अली जैसे दिग्गज सिंगर्स ने अपने सुरों के जादू बिखेरे. आइए आपको दिखाते हैं उनकी परफोर्मेंस.
Had a blast performing with the finalists of #SRGMP!#SRGMPGrandFinale Don’t miss it!
TONIGHT!! 8PM #MusicSeBaneHum @ZeeTV pic.twitter.com/EovwXa5GE2
— Sunidhi Chauhan (@SunidhiChauhan5) January 27, 2019
Aur ek aakhri baar Sonu Gill jeetega aap sabhika dil #SRGMP par! #SRGMPGrandFinale, Tonight at 8PM! #MusicSeBaneHum #SRGMP @ShekharRavjiani @WajidKhan7 @TheRichaSharma pic.twitter.com/jJu0iNr7Fm
— Zee TV (@ZeeTV) January 27, 2019
Aaj raat jam ke hoga dhamaal
Kyonki aaj hai faisle ki raat..
Watch tonight at 9pm #SRGMPGrandFinale on @ZeeTV with lots of great performances 😊 pic.twitter.com/ocA7t4z9y8
— Richa Sharma (@TheRichaSharma) January 27, 2019
And we have the #SaReGaMaPa - 2018 Winner!
Heartiest Congrats, #IshitaVishwakarma & thanks to the #SRGMP Fans for all the love! 💖💖💖#MusicSeBaneHum pic.twitter.com/VrzWk3u3Aw
— Zee TV (@ZeeTV) January 27, 2019
कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे ने अपनी मौजूदगी से शो में चार चांद लगाए. बता दें कि फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रानी लक्ष्मी बाई और अंकिता झलकारीबाई की भूमिका निभा रही हैं. रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म को रिलीज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

