Revealed: सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बनेंगी राधा, ये है फिल्म का नाम
सिंगिंग में हाथ आजमाने के बाद यूलिया अब यहां इस फिल्म में नजर आएंगी
रोमानियाई गायिका व अभिनेत्री यूलिया वंतूर को फिल्म 'राधा तू क्यों गोरी मैं क्यों काला' के लिए अनुबंधित किया गया है. स्टूडियो 5 एलीमेंट्स की फिल्म में वह भगवान कृष्ण की अनुयायी के रूप में नजर आएंगी. इसका निर्देशन प्रेम आर सोनी करेंगे.
स्टूडियो 5 एलीमेंट्स की प्रेरणा अरोड़ा ने एक बयान में कहा, "यूलिया वंतूर के 'राधा तू क्यों गोरी मैं क्यों काला' का हिस्सा बनने से स्टूडियो 5 एलीमेंट्स बेहद खुश है. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी."
फिल्म की शूटिंग जल्द ही मथुरा में शुरू होगी. बताया जा रहा है कि इसके लिए फिल्म की टीम रेकी के लिए रवाना हो रही है. अगले हफ्ते यूलिया अपनी इस फिल्म के तैयारी शुरू कर देंगी.
आपको बता दें कि यूलिया, सलमान खान के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में थी. मीडिया में इनकी शादी को लेकर भी कयास लगाया जा रहा था. लेकिन इन्होंने हमेशा इस बात को नकारा है और एक-दूसरे को एक अच्छे दोस्त के रुप में बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

