Photos: गरीब बच्चों को खाना बांटते दिखे ईशान खट्टर, जीता फैंस का दिल
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर आज मुंबई में मीडिया द्वारा स्पॉट किये गए. ईशान एक रेस्टोरेंट से बाहर निकले जिसके बाद उन्होंने वहां खड़े गरीब लोगों को खाना वितरण किया. उनकी लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर देखने को मिली है.
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) आज मुंबई में मीडिया द्वारा स्पॉट किये गए. इस दौरान ईशान ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उन्होंने सभी का दिल जीत लिया. हमेशा की तरह ईशान एक रेस्टोरेंट से निकल रहे थे जब मीडिया ने उन्हें क्लिक किया. रेस्टोरेंट से बाहर आने के बाद ईशान ने अपने हाथ में लिए हुए बैग से फ़ूड पैकेट्स लिए और उसे वहां मौजूद गरीब और जरूरतमंद लोगों में बांट दिए. ये भी पढ़ें: ‘खाली पीली’ के पहले पोस्टर में नजर आईं ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की लाजवाब केमिस्ट्री, देखें तस्वीर
मीडिया में उनकी लेटेस्ट फोटोज देखने को मिली है जिसमें ईशान गरीब लोगों में खाना बांटते हुए नजर आए. ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैन्ट्स पहने हुए ईशान अपने कूल ड्यूड स्टाइल में यहां नजर आए.


उनकी लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो चली हैं जिसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि ईशान ने माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' (Beyond The Clouds) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ फिल्म 'धड़क' में भी नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और कुणाल खेमू यूरोप में निकले बाइक ट्रिप पर, तस्वीरें वायरल
अब उन्हें मकबूल खान की फिल्म 'खाली पीली' के लिए कास्ट किया गया है जिसमें वो अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट 12 जून, 2020 के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

