क्या सनी लियोन की गोद में हैं तैमूर अली खान? जानें इंटरनेट पर वायरल इस फोटो की सच्चाई
सनी लियोन की इस वायरल फोटो ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है. जिसके बाद हम अब आपको इसकी सच्चाई बताने जा रहे हैं
एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल (viral) हो रही हैं. इस फोटो में वो एक बेहद ही क्यूट से बच्चे के साथ नजर आईं. इस बच्चे के साथ उनकी तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ये बच्चा वाकई तैमूर अली खान हैं (Taimur Ali Khan) ? दरअसल, हाल ही में सनी मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर मीडिया द्वारा स्पॉट की गई.
सनी यहां अपने जुड़वां बेटे आशेर सिंह वेबर (Asher Kaur Weber) और नोआ सिंह वेबर (Noah Singh Weber) के साथ मौजूद थी. एक बेटे को सनी ने अपनी गोद में उठा रखा था तो वहीं दूसरे बेटे को उनकी नैनी ने गोद में लिया हुआ था.
View this post on Instagram
#sunnyleone with her two kids today at the airport ❤️❤️❤️ #airportdiaries @viralbhayani
सोशल मीडिया पर सनी और उनके बेटे कि क्यूट फोटोज वायरल होने के बाद लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो गए कि क्या ये बच्चा तैमूर अली खान है?
सोशल मीडिया पर वायरल उनकी तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट करके इसे लेकर सवाल भी पूछना शुरू कर दिया. आपको बता दें कि सनी और डेनियल वेबर (Daniel Weber) के तीन बच्चे हैं. दो बेटों के अलावा इन्हें एक बेटी भी है जिसका नाम निशा कौर वेबर (Nisha Kaur Weber) है.

अब इस बात में कोई शक नहीं कि सनी के बेटे भी अपनी क्यूटनेस और मासूमियत से तैमूर अली खान को सोशल मीडिया पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं और साथ ही लोगों के बीच पॉपुलर भी हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

