बॉलीवुड

शाहिद कपूर को हुआ स्टमक कैंसर ? जानें इस खबर की सच्चाई

इस साल इरफ़ान खान और सोनाली बेंद्रे समेत आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को कैंसर होने की खबर सामने आई थी

शाहिद कपूर को हुआ स्टमक कैंसर ? जानें इस खबर की सच्चाई
शाहिद कपूर (Photo Credits: Instagram)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लेकर बीते कुछ दिनों से उनके फैंस बेहद परेशान हैं. हाल ही में एक मीडिया पोर्टल ने शाहिद को लेकर खबर छापी की वो स्टमक कैंसर (Stomach Cancer) से पीड़ित हैं और इसलिए उनकी हालत में बदलाव आ रहा है. ये भी कहा गया कि शाहिद कैंसर के पहले स्टेज पर हैं और इस बात गुप्त रखी गई है. मीडिया पोर्टल ने एक ब्लाइंड खबर चलाई जिसमें एक्टर का जिर्क जिस तरह से किया गया था, उससे ये बात साफ पता चलती है कि इशारा शाहिद की तरफ है.

आर्टिकल में जिस तरह से एक्टर के हालिया ब्रैंड प्रमोशन्स के बारे में और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया गया, इस बात का अंदाजा लगा लिया गया कि यहां शाहिद की बता हो रही है. जब ये खबर मीडिया में वायरल हुई तो एबीपी न्यूज ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए शाहिद के परिवारवालों से संपर्क किया.

जब शाहिद के फैमिली मेंबर्स से इस खबर के बारे में सवाल किया गया तो वो नाराज हो उठे और इस इन खबरों का सिरे से खंडन किया. उन्होंने कहा, "लोग कुछ भी कैसे लिख सकते हैं. आखिर इस खबर का आधार क्या है? इस तरह की अफवाहें फैलाने को किस तरह से जायज ठहराया जा सकता है?"

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर के बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, क्या तैमूर की तरह सोशल मीडिया पर छाएंगे Zain ?

परिवारवालों के इन सवालों ने उनकी नाराजगी साफ जाहिर है. इसी के साथ शाहिद कपूर की मेनेजर से भी जब बात की गई तो उन्होंने भी इस खबर को गलत ठहराया और बताया कि खुद शाहिद भी खुदको लेकर इस तरह की खबरों पर हैरान हैं और उन्होंने हंसकर इसे टाल दिया.

आपको बता दें कि इस साल बॉलीवुड में सोनाली बेंद्रे, इरफान खान और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को कैंसर होने की खबर सामने आई. ऐसे में जब शाहिद को लेकर ये खबर वायरल हुई तो उनके चाहनेवाले बेहद परेशान हो गए. लेकिन अब मीडिया में आई इस लेटेस्ट रिपोर्ट को पढ़ने के बाद उनके फैंस अब चैन की सांस ले सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2018 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).