कैंसर से जूझ रहे इरफान खान को लेकर लंदन से आई ये खुशखबरी
न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं
न्यूरो एंडोक्राइन नामकी बीमार से पीड़ित इरफान खान इस समय लंदन में अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं. ऐसे में हर तरफ उनके फैंस को उनकी सेहत को लेकर काफी फिक्र भी है. इरफान भी समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों के साथ अपने दिल का हाल शेयर करते रहते हैं. अब उन्हें लेकर जो खबर आई है वो उनके फैंस को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाएगी.
दरअसल, बीमारी के चलते इरफान को अपनी फिल्म ‘कारवां’ का काम बीच में ही छोड़कर लंदन जाना पड़ा. लेकिन अब खबर है कि वो इस फिल्म के प्रमोशन में अपना हाथ बंटाने को तैयार हैं. इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर प्रीती राठी ने बताया कि इरफान भले ही फिल्म की टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का प्रचार करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया एक अहम प्लैटफॉर्म बन चूका है और इसपर आज ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोग मौजूद हैं. ऐसे में इस तरह से फिल्म का प्रमोशन करना भी काफी फायदेमंद साबित होगा.
प्रीती ने ये भी कहा कि उन्हें इरफान की कमी खल रही है लेकिन वो खुश हैं कि किसी न किस तरह वो उनसे जुड़ रहे हैं.
आपको बता दें कि फिल्म ‘कारवां’ में इरफान के साथ मलयालम फिल्म एक्टर दलकेर सलमान बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. फिल्म में एक्ट्रेस मिथिला पारकर ने भी काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

