आईपीएल 12: हैदराबाद और कोलकाता के मैच के दौरान टीवी एक्‍टर ने मचाया बवाल, शिकायत हुई दर्ज

रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान अभद्रता का एक मामला सामने आया है.

मैच के दौरान टीवी एक्‍टर ने मचाया बवाल ((Photo Credits: ANI)

रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata  Knight Riders) के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान अभद्रता का एक मामला सामने आया है. एक व्‍यक्ति  ने तेलुगु टीवी एक्‍टर प्रशांति (Telugu TV Actor Prashanthi) और 5 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. उस शख्स का आरोप है कि उसे मैच देखने से रोका गया और उसके साथ गलत व्यवहार भी किया गया. साथ ही उसका यह भी कहना है कि वे लोग स्टेडियम में हंगामा कर रहे और उन्होंने उसे धमकी भी दी थी.

खबरों की माने तो पुलिस के मना करने के बाद भी वे लोग बवाल मचाते रहे हैं. साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि इससे पहले साल 2013 में एक मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर भी सिक्योरिटी गॉर्ड से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था.

यह भी पढ़ें:- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से दी करारी मात, जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर ने लगाया अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो डेविड वॉर्नर (67) और जॉनी बेयर्स्‍टो (80*) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मेजबान टीम ने दिनेश कार्तिक की टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 160 रनों का लक्ष्य दिया था. हैदराबाद ने 15 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड