आईपीएल-11 : क्लोजिंग सेरेमनी में कैटरीना ने किया सबका स्वैग से स्वागत, देखें Video
आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में सलमान खान, कृति सेनन, कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने परफॉर्म किया. क्लोजिंग सेरेमनी में कैटरीना दवारा किए गए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
रविवार को आईपीएल सीजन 11 का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई. चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर इस खिताब को अपने नाम किया. मैच के आगाज से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था. इस सेरेमनी में सलमान खान, कृति सेनन, कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने परफॉर्म किया. क्लोजिंग सेरेमनी में कैटरीना दवारा किए गए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
कैटरीना ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से स्वागत' पर डांस किया. इसके अलावा वह अपनी एक और फिल्म 'धूम -3' के गाने 'कमली' पर भी थिरकती नजर आई. कैटरीना अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं और कल भी उन्होंने अपने डांस मूव्ज से सबका मनोरंजन किया. डांस के दौरान उन्होंने पीले रंग का क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स पहन रखी थी. इस ऑउटफिट में उनके परफेक्ट एब्स भी नजर आ रहे थे.
Kat just took live performances to the next level #KatrinaKaif #IPL2018Final pic.twitter.com/r5TAN7PS99
— Sooz Kaif 🌈 (@SoozLecter) May 27, 2018
KATRINA KAIF DID THAT!! #IPL2018Final pic.twitter.com/XrU4cg2VXO
— Sooz Kaif 🌈 (@SoozLecter) May 27, 2018
Those moves 😍#KatrinaKaif #IPL2018Final pic.twitter.com/PsNjQ4M5xY
— Sooz Kaif 🌈 (@SoozLecter) May 27, 2018
उम्मीद हैं कि उनके डांस के ये वीडियो आप सबको पसंद आए होंगे. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना को जल्द ही फिल्म 'जीरो' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा जाएगा. फिल्म 'जीरो' में उनके साथ शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में हैं. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और फातिमा सना शेख को भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2018 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

