इंटरनेशनल पॉप स्टार केटी पेरी देर रात पहुंची मुंबई, स्वागत में करण जौहर देने जा रहे हैं शानदार पार्टी
भारत में ये केटी पेरी का ये पहला दौरा नहीं है इससे पहले वो 2008 में आई तब उनके एक्स हसबेंड रसेल ब्रांड ने उन्हें ताजमहल पर प्रपोज किया और दोनों ने राजस्थान में शादी रचाई थी.
इंटरनेशनल पॉप स्टार केटी पेरी (Katy Perry) मुंबई में परफॉर्म करने जा रही हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा रही है. दरअसल 16 नवंबर को केटी पेरी OnePlus Music Festival के नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डी वाय पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करने जा रही हैं. इतना ही नहीं इस कॉन्सर्ट में कैटी पैरी सहित मशहूर इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा भी परफॉर्म करेंगे. देश में पहली बार होने जा रहे इस कॉन्सर्ट में कई भारतीय सिंगर्स भी अपना जलवा दिखाते दिखाई देंगे. इस कॉन्सर्ट के लिए केटी मुंबई पहुंच चुकी हैं.
देर रात केटी पेरी को मुंबई एअरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट किया गया. जहां वो ग्रे कलर के हूडी ट्रैक शूट पहने हुए दिखाई दी. तो वहीं आंखो पर काला चश्मा और फ्लिप फ्लॉप में केटी अपना लगेज लेकर एअरपोर्ट से बाहर निकली. जहां मौजूद मीडिया के सामने उन्होंने स्माइल और पोज दिए.
View this post on Instagram
तो वहीं खबर है कि बॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर करण जौहर केटी के लिए एक शानदार पार्टी रखने जा रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारें शामिल हो सकते हैं.
वैसे भारत में ये केटी पेरी का ये पहला दौरा नहीं है इससे पहले वो 2008 में आई तब उनके एक्स हसबेंड रसेल ब्रांड ने उन्हें ताजमहल पर प्रपोज किया और दोनों ने राजस्थान में शादी रचाई थी. जिसके बाद वो साल 2012 में चेन्नई पहुंची थी जहां उन्होंने टी20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2019 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

