Inside Pics: अंदर से ऐसी दिखती है सलमान खान की आलीशान वैनिटी वैन
फिल्म ‘भारत’ के लिए सलमान खान इन दिनों माल्टा में शूट कर रहे हैं
सलमान खान की आनेवाली फिल्म ‘भारत’ के लिए शूटिंग जोरों शोरों से की जा रही है. मेकर्स ने इस फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है. इन दिनों इस फिल्म के लिए सलमान इसकी टीम के साथ माल्टा में शूटिंग कर रहे हैं. इसी दौरान प्रोड्यूसर निखिल नामित ने फिल्म के सेट पर मौजूद सलमान की वैनिटी वैन के भीतर कुछ शानदार तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं.
ये वैन बाहर से देखने में जितनी शानदार है उतनी ही अंदर से भी लक्जरी सुविधाओं से लैस नजर आ रही है.

आपको बता दें कि फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा की एग्जिट के बाद खबर आई कि इसमें कैटरीना कैफ को कास्ट कर लिया गया है. साथ ही इस फिल्म में दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी काम कर रहे हैं.

फिल्म की कास्ट को देखकर पता चलता है कि इसमें एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और ग्लैमर- ये सभी चीजें मौजूद होंगी. हाल ही में मेकर्स ने ‘भारत’ का टीजर रिलीज किया जिसे देखने के बाद अब दर्शक इस फिल्म के लिए और भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Mitti aur Desh ....Bharat...Wishing everyone a very happy Independence day ..... @Bharat_TheFilm @BeingSalmanKhan #katrinakaif @DishPatani @WhoSunilGrover @atulreellife @TSeries pic.twitter.com/i5HoPOBZGn
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) August 15, 2018
इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और ये फिल्म 2019 की ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2018 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

