‘इंडियन आइडल’ के इस कांटेस्टेंट की चमकी किस्मत, अनु मालिक ने दिया बड़ा ब्रेक
सिंगिंग रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल 10’ के रीसेंट एपिसोड की शूटिंग के दौरान अनु मालिक ने ये घोषणा की
इंडियन आइडल' के मेजबान अनु मलिक ने रियलिटी शो के पूर्व प्रतियोगी खुदा बख्श को आगामी फिल्म 'पलटन' का एक गीत गाने के लिए चुना है. बख्श 'इंडियन आइडल' के नौवें संस्करण के तीन प्रतियोगियों में से एक थे. वह फिल्म निर्माता जे.पी. दत्ता, गीतकार जावेद अख्तर और गायक सोनू निगम के साथ अपनी आगामी फिल्म 'पलटन' के प्रचार के लिए 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर उपस्थित हुए.
पंजाब के रहने वाले बख्श 'इंडियन आइडल' के मंच पर वापसी से भावुक हो गए.
अनु मलिक ने कहा, "खुदा बख्श हमारा बच्चा है और लाखों लोग उनकी आवाज पंसद करते हैं. उनकी आवाज अनोखी है, जिसे 'नायाब' कहा जा सकता है. हम सभी को खुदा बख्श पर गर्व है. जब मैंने उन्हें गीत के लिए बुलाया तो वह स्टूडियो आए और वहां गाना सीखा और प्रस्तुति दी."
उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि उसका शानदार भविष्य है और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

