India vs New Zealand, CWC Semi Final 2019: भारत की हार से निराश हुए सुनील ग्रोवर ने कर डाला ऐसा ट्वीट

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारें टीम इंडिया की हार से निराश तो जरूर हैं लेकिन टूर्नामेंट में टीम की परफॉर्मेंस से हर कोई काफी खुश हैं. ऐसे में अब सुनील ग्रोवर ने भी कर डाला ऐसा ट्वीट.

सुनील ग्रोवर (Image Credit: Twitter)

India vs New Zealand, CWC Semi Final 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में कल टीम इंडिया (India) न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ मुकाबले में 18 रनों से हार गई. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सफर वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में खत्म हो गया. भारत की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. आमिर खान (Aamir Khan), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bahchcan) जैसे बड़े सितारें टीम इंडिया की हार से निराश तो जरूर हैं लेकिन टूर्नामेंट में टीम की परफॉर्मेंस से हर कोई काफी खुश हैं. ऐसे में अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने भी टीम इंडिया की हार के बाद ट्वीट किया है.

सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करके लिखा ‘थोड़े कम लेकिन मेरे को तो अभी भी इंडिया के जीतने के चांस लग रहे हैं. नए नियम के मुताबिक कुछ तो होगा. फाइनल में बारिश वारिश हो जाए. डकवर्थ और लुईस बोले की इंडिया का एवरेज अभी तक बेस्ट है. ऐसा कुछ मतलब.

अब सुनील अपने इस ट्वीट के जरिए क्या कहना चाहते हैं. ये तो पूरी तरह से समझ नहीं आया. लेकिन इस ट्वीट में टीम की हार के बाद उनकी निराशा जरूर झलक रही थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर हाल ही में फिल्म भारत में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया. इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद फिमेल फैंस के बीच सुनील ग्रोवर की पॉपुलैरिटी भी काफी बढ़ गई है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\