फरवरी में रिलीज होगी ये चार बड़ी फिल्में, जानिए नाम
साल 2019 की शुरुआत में 'सिंबा', 'उरी', 'केदारनाथ' और 'मणिकर्णिका', 'द एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर' जैसी कई फिल्में रिलीज हुई. फरवरी में कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा देगी...
साल 2019 की शुरुआत में 'उरी', 'मणिकर्णिका', और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी कई फिल्में रिलीज हुई. फरवरी में कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा देगी. नया साल फिल्मों के लिए पायरेसी की वजह से कुछ खास नहीं रहा.
आपको बता दें रिलीज से पहले 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'उरी', और 'मणिकर्णिका', लीक हो गई जिसकी वजह से इन फिल्मों को काफी घाटा सहना पड़ा. फिलहाल फरवरी में कौन-कौन सी चार फिल्में रिलीज होने वाली है आइए हम आपको बताते हैं.
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा: इस फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. फिल्म में जूही चावला और अनिल कपूर की जोड़ी लंबे समय बाद साथ दिखाई देगी. सोनम कपूर और राज कुमार राव एक दूसरे के अपोजिट दिखाई देंगे. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ये फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: पत्नी से तलाक के बाद इस अभिनेत्री के करीब आ रहे हैं अर्जुन रामपाल ?
'गली ब्वॉय': साल 2019 की शुरुआत में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई. दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद भी आई थी. फिल्म में सारा अली खान रणवीर की हिरोइन थीं. फरवरी में रणवीर दर्शकों के लिए 'गली ब्वॉय' लेकर आ रहे हैं. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई देंगी. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी.
'सोन चिड़िया': सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की ये फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग चंबल में हुई है और ये फिल्म डकैतों पर आधारित है. फिल्म में सुशांत डकैत के किरदार में दिखाई देंगे.
टोटल धमाल: फरवरी में अनिल कपूर की दो फिल्में रिलीज होने वाली है. 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के बाद 'टोटल धमाल' रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित भी दिखाई देंगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म 22 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

