पत्नी से तलाक के बाद इस अभिनेत्री के करीब आ रहे हैं अर्जुन रामपाल ?
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के तलाक की खबर ने सभी को काफी हैरान किया था. इन दोनों के अलग होने की वजह अर्जुन और सुजैन खान की बढ़ती नजदीकियों को बतया जा रहा था पर अब कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के तलाक की खबर ने सभी को काफी हैरान किया था. इन दोनों के अलग होने की वजह अर्जुन और सुजैन खान की बढ़ती नजदीकियों को बतया जा रहा था पर अब कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. अर्जुन और मेहर के तलाक की वजह मॉडल नताशा स्टेनकोविक को बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि तलाक के बाद अर्जुन और नताशा की नजदीकियां बढ़ गई हैं.
नताशा बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से लाइमलाइट में आई थी. खबरों की माने तो अर्जुन और नताशा पहली बार फिल्म 'सत्याग्रह' के सेट पर मिले थे पर इन दोनों की अच्छी दोस्ती फिल्म 'डैडी' के सेट पर हुई थी. हाल ही में नताशा को फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' के गाने 'मेहबूबा' में देखा गया था. वह बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं.
आपको बता दें कि लम्बे समय से अर्जुन और मेहर के बीच अनबन की खबरें आ रही थी. बहुत सोच विचार कर इन दोनों ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था. बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक स्टेटमेंट में दोनों ने कहा था कि, "20 साल के इस प्यार भरे खूबसूरत सफर के बाद हम आपको बताना चाहते हैं कि हर एक सफर के अलग-अलग रास्तें होते हैं और हमें लगता है कि अब हम दोनों के लिए अलग रास्तें चुनने का समय आ गया है. यह स्टेटमेंट सांझा करना हम दोनों के लिए ही काफी मुश्किल है. हम दोनों एक दूसरे के लिए और अपने बच्चों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे. रिश्तें भले ही खत्म हो जाएं पर प्यार हमेशा बना रहता है. इसके आगे हम और कुछ भी नहीं कहना चाहेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2018 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

