बॉलीवुड

पति से झगड़े के बाद वेलनेस सेंटर का रुख किया अवंतिका मलिक ने, हालात से उबरने में हो रही है मुश्किल

इमरान खान और अवंतिका मलिक के बीच चल रहे झगड़े के कारण ये जोड़ा अब अलग-अलग रह रहा है. दोनों ने ही अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया हैं. ऐसे में अब खबर है कि अवंतिका ने वेलनेस सेंटर का रुख किया है.

पति से झगड़े के बाद वेलनेस सेंटर का रुख किया अवंतिका मलिक ने, हालात से उबरने में हो रही है मुश्किल
इमरान खान और अवंतिका मलिक (Image Credit: Instagram)

पिछले कुछ समय से इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) के बीच तनाव की खबरें जोरों पर हैं. फिलहाल ये जोड़ा अलग-अलग रह रहा है. ताकि शादी में आए तनाव को खत्म किया जा सके. वैसे इस मामले पर अभी तक ना तो अवंतिका (Avantika Malik) की तरफ और ना ही इमरान की तरफ से कोई बयान सामने आया है. तो वहीं अवंतिका की मां ने पहले दोनों के बीच ऐसे किसी भी तनाव की बात से इनकार किया था. लेकिन बाद सफाई देते हुए कहा कि ये वक्त ही बताएगा कि ये साथ आएंगे या नहीं.

ऐसे में अब अवंतिका से जुड़ी खबर सामने आई है. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक शादी में चल रहे झगड़े और तनाव से अवंतिका मलिक निकल नहीं पा रही हैं. ऐसे में अब अवंतिका ने वेलनेस सेंटर का रुख किया है. अवंतिका हर दिन लगभग 2 घंटे के लिए वेलनेस सेंटर जा रही हैं. ताकि वो अपने मन को शांत रख सके.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan) on

आपको बता दे कि इमरान और अवंतिका ने लगभग 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया. जिसके बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली. अब शादी के 8 साल बाद इनके बीच झगड़े की खबर जोरो पर है. ऐसे में उम्मीद करें कि दोनों जल्द ही अपने बीच के इस विवाद को खत्म करके फिर से एक साथ लौट आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).