ICC Cricket World Cup 2019: पूनम पांडे ने सेमी-न्यूड फोटो शेयर करके मनाया भारत की जीत का जश्न
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 में (ICC Cricket World Cup 2019) भारत का दूसरा मैच रोमांच से भरा रहा. इस मैच में विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया (Australia) को भारत ने 36 रनों से मात देकर बड़ी जीत हासिल की. भारत की जीत पर अब क्रिकेट विश्व कप जीतने की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. ऐसे में देशभर में फैंस के बीच काफी उत्साह है. इधर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने एक बार फिर क्रिकेट वर्ल्ड कप के बहाने ही सही लेकिन बवाल मचाना शुरू कर दिया है.
सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज, वीडियो को शेयर करने वाली पूनम ने भारत की जीत के मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेमी न्यूड फोटो (semi nude photo) शेयर की है.
फोटो को शेयर करके पूनम ने लिखा, "टीम इंडिया के लिए एक फोटो." पूनम की इस फोटो को देखकर लोग हैरान हैं. इसे अब तक 1 लाख 25 हजार से भी लोगों ने लाइक किया है.
गौरतलब है कि पूनम अपने इरोटिक कंटेंट (erotic content) को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इस बात को लेकर भी अब सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर एक के बाद एक आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के बावजूद पूनम के अकाउंट को लेकर इंस्टाग्राम कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता?
पूनम के कई ऐसे वीडियोज देखने को मिले थे जो इंस्टाग्राम के नियमों का उल्लंघन करते हैं. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर वो अपनी इन्हें हरकतों के चलते छाई हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

