होस्ट स्टीव हार्वे की बेटी और पत्नी लिप किस को लेकर विवादों में घिरीं, सोशल मीडिया पर मिली कड़ी प्रतिक्रिया
टीवी होस्ट स्टीव हार्वे (Steve Harvey) की बेटी लोरी (Lori) और पत्नी माजरेरी (Marjorie) को उस वक्त सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिली जब उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे एक-दूसरे को लिप किस कर रही थीं...
लॉस एंजेलिस: टीवी होस्ट स्टीव हार्वे (Steve Harvey ) की बेटी लोरी (Lori) और पत्नी माजरेरी (Marjorie) को उस वक्त सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिली जब उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे एक-दूसरे को लिप किस कर रही थीं. एसशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, माजरेरी अपनी बेटी संग 3 उपमहाद्वीपों के 12 देशों की यात्रा कर चुकी हैं.
दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली है, जिनमें से एक तस्वीर विवादों के घेरे में आ गई जिनमें ये दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते हुए दिख रही हैं. तस्वीर में माजरेरी और लोरी काले रंग के कोर्ट व स्कर्ट में दिख रही हैं और दोनों ने सिर पर जुड़ा बनाए रखा है.
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस माइली साइरस की न्यूड फोटो हुई वायरल, फैन्स के छूटे पसीने
किसी ने इस पर कमेंट किया है, "यह घृणित है. पता नहीं गाल पर किस करने से क्या परेशानी होती है." वही किसी दूसरे यूजर ने कहा, "अब ऐसा करने की दोनों की उम्र नहीं रही." दोनों के कुछ चहेते उनके बचाव में आगे भी आए हैं. हालांकि अभी तक लोरी और उनकी मां की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

