Rihanna ने Janhvi Kapoor के साथ 'झिंगाट' गाने में लगाए देसी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो(Watch Video)
Janhvi Kapoor (Photo Credits: Instagram)

Rihanna Grooves to Zingaat with Janhvi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और ग्लोबल आइकन रिहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'झिंगाट' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें रिहाना 'झिंगाट' गाने के हुक स्टेप्स सीख रही हैं.जाह्नवी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "यह महिला एक देवी है,बस करो, अलविदा. Video: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग दोनों के डांस की तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग रिहाना के देसी ठुमकों को देखकर हैरान भी हैं. यह वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का है, इस सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारे और हॉलीवुड हस्तियां शामिल हुए थे.

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)