मशहूर रैपर निकी मिनाज जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी बंप की ये खूबसूरत फोटोज
लोकप्रिय रैपर निकी मिनाज ने इंस्टाग्राम पर रंगीन पोस्ट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपने गर्भावती होने की घोषणा की. पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रैपर और उनके पति केनेथ 'जू' पेटी पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं.
लोकप्रिय रैपर निकी मिनाज (Nicki Minaj) ने इंस्टाग्राम पर रंगीन पोस्ट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपने गर्भावती होने की घोषणा की. पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रैपर और उनके पति केनेथ 'जू' पेटी पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं. रैपर ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्भवस्था फ्लॉन्ट करने के लिए कई ग्लैमरस तस्वीरों के साथ खबर साझा की.
साझा की गई दो तस्वीरों में मिनाज को घुंघराले बालों और पीले रंग के हेअरस्टाइल में देखा जा सकता है. साथ ही उन्होंने बिकनी और शानदार स्टिलेटोस पहना था. वहीं एक अन्य तस्वीर में वह एक रफल्ड बॉटम, सफेद स्टॉकिंस और नीले रंग के हेयरस्टाइल के साथ नजर आईं. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "हैशटैगप्रैगर्स."
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: रैपर निकी मिनाज ने ग्रैमी के प्रोड्यूसर पर लगाया डराने-धमकाने का आरोप, ट्वीट कर लगाई लताड़
मिनाज ने तीसरी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "प्यार, शादी, बच्चा. आभार और उत्साह से अभिभूत. सभी को बधाईयों के लिए शुक्रिया."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

