The Bluff: प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू की 'द ब्लफ' की शूटिंग, महिला समुद्री डाकू के ईद-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. इस कड़ी में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 'द ब्लफ' की शूटिंग शुरू कर दी है.

Priyanka Chopra (Photo Credits: Instagram)

The Bluff: मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. इस कड़ी में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 'द ब्लफ' की शूटिंग शुरू कर दी है. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "लेट्स गो!... डे वन'' Munjya Review: 'मुंज्या' में हंसी और डर का अनोखा मिश्रण, अभय वर्मा का दमदार प्रदर्शन!

'द ब्लफ' की शूटिंग से पहले प्रियंका ने फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ एक यॉट पार्टी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी जोनस भी नजर आयीं. वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती करती दिखीं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरुरी होता है कि इसे बनाने के लिए साथ आने वाले लोग कैसे हैं. हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, सोचते हैं, खाते हैं और उस कला में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं."

द ब्लफ की शूटिंग हुई शुरु 

Priyanka Chopra (Photo Credits: Instagram)

फिल्म की कहानी एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के ईद-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए एक यात्रा पर निकलती है. 'द ब्लफ' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में चल रही है. यह फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित है. इस फिल्म मशहूर एक्टर कार्ल अर्बन भी हैं.

द ब्लफ की शूटिंग के लिए मालती के साथ प्रियंका

 

प्रियंका की 'हेड्स ऑफ स्टेट' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल हैं. प्रियंका को 'देसी गर्ल' कहा जाता है, बॉलीवुड में उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिसमें 'बर्फी', 'डॉन', 'मैरी कॉम' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी मूवीज शामिल है. बॉलीवुड के बाद वह अब हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रही हैं.

उन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू करते हुए साल 2017 में रिलीज हुई 'बेवॉच' में काम किया. पिछले साल वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में नजर आई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड