Ping Chayada Dies: थाई मसाज के बाद पॉप सिंगर पिंग चायडा की मौत, जानें क्या हुई गलती?

डॉक्टर्स का मानना है कि मसाज थेरेपी के दौरान किसी नस या मांसपेशी पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई होगी. हालांकि, विस्तृत मेडिकल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है.

पॉप सिंगर पिंग चायडा(Credit: X/@ipo_majime)

Ping Chayada Dies: थाईलैंड की उभरती हुई पॉप सिंगर पिंग चायडा का 20 वर्ष की उम्र में 8 दिसंबर(रविवार) को निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत मसाज थेरेपी के दौरान आई जटिलताओं के कारण हुई. पिंग चायडा ने गर्दन और कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज थेरेपी कराई थी, जो अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं. सूत्रों के अनुसार, मसाज के कुछ ही समय बाद उन्हें गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके. यह भी पढ़ें: कौन हैं तारक पोनप्पा? 'पुष्पा 2' के एक्टर को क्रुणाल पांड्या समझ बैठे फैंस, इंटरनेट पर मचा हंगामा

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर्स का मानना है कि मसाज थेरेपी के दौरान किसी नस या मांसपेशी पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई होगी. हालांकि, विस्तृत मेडिकल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है.

पिंग चायडा ने अपनी गायकी और कला से कम समय में ही बड़ी पहचान बनाई थी. उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकार उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. थाईलैंड में मसाज थेरेपी एक आम और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति मानी जाती है, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने इस प्रक्रिया की संभावित जटिलताओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

उन्होंने अपने 22,000 फ़ॉलोअर्स को लिखे एक अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी बिगड़ती स्थिति के बारे में विस्तार से बताया: "पहली बार जब मैंने मालिश करवाई, तो मेरे लक्षण सामान्य थे. मैं एक और मालिश के लिए गई, उसी कमरे में वही थेरेपिस्ट था, इस बार मेरी गर्दन मुड़ गई. दो हफ़्तों के बाद, मुझे बहुत ज़्यादा दर्द होने लगा, इस हद तक कि मैं अपनी पीठ या पेट के बल लेट नहीं सकती थी। मैं बचपन से ही मालिश करना सीख रही हूँ. मुझे मालिश करना बहुत पसंद है.

Share Now

संबंधित खबरें

Thai Nationals Visa: थाई नागरिकों को भारत का बड़ा तोहफा, अब मुफ्त में मिलेगा 30 दिनों का ई-टूरिस्ट वीजा; जानें आवेदन प्रक्रिया

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट