किम कर्दाशियां ने सरोगेसी के जरिए दिया बेटे को जन्म, चौथी बार बनी मां
मॉडल किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) के घर में एक नन्हें मेहमान की एंट्री हुई है. उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया है. किम और पति कान्ये वेस्ट चौथी बार मां-पिता बन गए हैं. किम ने सोशल मीडिया के जरिये फैन्स को इस बारे में जानकारी दी.
मॉडल किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) के घर में एक नन्हें मेहमान की एंट्री हुई है. उन्होंने सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए बेटे को जन्म दिया है. किम और पति कान्ये वेस्ट (Kanye West) चौथी बार मां-पिता बन गए हैं. किम ने सोशल मीडिया के जरिये फैन्स को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि, "वो यहां है और वो बिल्कुल सही है." इसके बाद किम ने एक और ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि, "वो बिल्कुल शिकागो की तरह दिखता पर मुझे विश्वास है कि अभी उसमें बहुत बदलाव आएगा. अभी के लिए वो बिल्कुल उसी की तरह दिखता है."
इस खबर को सुनने के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर किम और कान्ये को बधाइयां दे रहे हैं. अब सभी को ये बात जानने की उत्सुकता है कि किम अपने बेटे का क्या नाम रखेंगी. बता दें कि किम और कान्ये पहले ही तीन बच्चों के माता-पिता है- शिकागो, सेंट और नॉर्थ.
He’s here and he’s perfect!
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) May 10, 2019
यह भी पढ़ें:- इस महिला हॉलीवुड स्टार की अपील पर ट्रंप ने महिला कैदी की सजा घटाई
He’s also Chicago’s twin lol I’m sure he will change a lot but now he looks just like her ✨
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) May 10, 2019
हाल ही में एक इंटरव्यू में किम कर्दाशियां ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने सरोगेसी का विकल्प क्यों चुना. किम ने कहा कि, "2015 में जब सेंट का जन्म हुआ था तब डॉक्टरों ने मुझे चेतवानी दी थी कि अगर मैं फिर से प्रेग्नेंट हुई तो मेरे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

