Jennifer Lopez Files for Divorce: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने तलाक के लिए अर्जी दी, शादी के सिर्फ 2 साल बाद होंगे अलग

सिंगर और एट्रेस जेनिफर लोपेज ने शादी के दो साल बाद अपने एक्टर पति बेन एफ्लेक से तलाक के लिए अर्जी दी है. डेक्कन हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज़ और पति बेन एफ्लेक ने बीते मंगलवार को लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के कागजात जमा किए.

Photo- FB

Jennifer Lopez Files for Divorce: सिंगर और एट्रेस जेनिफर लोपेज़ ने शादी के दो साल बाद अपने एक्टर पति बेन एफ्लेक से तलाक के लिए अर्जी दी है. डेक्कन हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज़ और पति बेन एफ्लेक ने बीते मंगलवार को लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के कागजात जमा किए. इस जोड़े ने जुलाई 2022 में लास वेगास के एक वेडिंग चैपल में शादी की की, जो एक हाई-प्रोफाइल रोमांस के लगभग दो दशक बाद हुआ था. साल 2000 की शुरुआत में 'बेनिफ़र' नाम से मशहूर यह जोड़ा सेलिब्रिटी जगत में सबसे चर्चित जोड़ा था, जिसके रिश्ते की पहचान उनकी लग्जरी कारों और 6.1 कैरेट की बड़ी गुलाबी हीरे की सगाई की अंगूठी से होती थी.

तलाक के संबंध में लोपेज़ और बेन एफ्लेक ने अब तक कोई भी बयान नहीं दिया है. कानूनी दस्तावेजों में लोपेज़ ने बताया है कि वे 26 अप्रैल, 2024 को अलग हो गए.

ये भी पढें: बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों को ऐसे कहा धन्यवाद

बता दें, जेनिफर लोपेज़ और बेन एफ्लेक ने दो शादियां कीं थी. उन्होंने 16 जुलाई, 2022 को लास वेगास में शादी की. मुश्किल से एक महीने बाद, 20 अगस्त, 2022 को लोपेज और बेन ने जॉर्जिया में पारंपरिक शादी की. जेनिफर लोपेज़ अपने पूर्व पति मार्क एंथनी से 16 वर्षीय जुड़वा बच्चों एम्मे और मैक्स की मां हैं. वहीं, बेन एफ्लेक अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर से तीन बच्चों वायलेट, सेराफिना और सैमुअल के पिता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड