इंटरनेशनल स्टार ब्रिटनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुईं चोटिल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स डांस करते वक्त पैरों में चोट लगने की वजह से इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय इस कलाकार के पैरों की एक अंगूली टूट गई है, जिसके चलते उनके पैरों में अभी प्लास्टर चढ़ा हुआ है.
लॉस एंजेलिस: मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) डांस करते वक्त पैरों में चोट लगने की वजह से इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय इस कलाकार के पैरों की एक अंगूली टूट गई है, जिसके चलते उनके पैरों में अभी प्लास्टर चढ़ा हुआ है. उनके बॉयफ्रेंड सैम असघरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अस्पताल से ब्रिटनी की कई तस्वीरें साझा की है.
सैम की कई तस्वीरों में से एक में ब्रिटनी अस्पताल के इमरजेंसी रूम में लेटी नजर आ रही हैं. इसमें उनके पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है जिस पर 'स्ट्रॉन्गर' शब्द लिखा है.
यह भे पढ़ें : बिना ब्रा की टॉप पहने निकली हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस, वार्डरोब मालफंक्शन का हुई शिकार
ब्रिटनी के जल्दी से ठीक हो जाने की कामना करते हुए उन्होंने लिखा, "उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, ताकि वह फिर से दौड़भाग और डांस कर सके."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

