मनोरंजन

हॉलीवुड एक्ट्रेस एशले जड और एक्टर नील पैट्रिक हैरिस समलैंगिक विरोधी कार्यकर्ता की बायोपिक में आएंगे नजर

अमेरिकी अभिनेत्री एशले जड (Ashley Judd) और अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस (Neil Patrick Harris) समलैंगिक विरोधी कार्यकर्ता अनीटा ब्रायंट की बायोपिक में नजर आएंगे....

हॉलीवुड एक्ट्रेस एशले जड और एक्टर नील पैट्रिक हैरिस समलैंगिक विरोधी कार्यकर्ता की बायोपिक में आएंगे नजर
नील पैट्रिक हैरिस और एशले जड (Photo Credit- Instagram)

लॉस एंजेलिस:  अमेरिकी अभिनेत्री एशले जड (Ashley Judd) और अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस (Neil Patrick Harris) समलैंगिक विरोधी कार्यकर्ता अनीटा ब्रायंट की बायोपिक में नजर आएंगे. 'अनीटा' नाम की फिल्म गायिका अनीटा ब्रायंट के जीवन पर आधारित है जिन्होंने फ्लोरिडा में स्थानीय समलैंगिक भेदभाव विरोधी अध्यादेशों के खिलाफ अभियान चलाया, जिससे अनजाने में ही समलैंगिक अधिकार आंदोलन भड़क गया.

'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, चाड हॉज बायोपिक की कहानी लिखेंगे और निर्देशित करेंगे जबकि हॉवर्ड रोसेनमैन और डैरेन स्टार इसका निर्माण करेंगे.

यह भी पढ़ें: ताइवान की संसद ने एशिया का पहला समलैंगिक विवाह विधेयक किया पारित

रिसर्च के दौरान हॉज ने ब्रायंट के ओकलाहोमा स्थित घर में उनके साथ काफी समय बिताया. हॉज की भूमिका हैरिस निभाएंगे और ब्रायंट की भूमिका जड निभाएंगी. हॉज ने कहा, "एक समलैंगिक व्यक्ति और एक लेखक के रूप में, जो जटिल, उलझनभरे चरित्रों पर काम करना पसंद करता है, मैंने हमेशा अनीता ब्रायंट के बारे में सोचा है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).