मनोरंजन

वॉर्नर ब्रॉस द्वारा निर्मित फिल्म 'एक्वामैन 2' दिसंबर 2022 में होगी रिलीज

अमेरिकी फिल्म निर्माता कंपनी वॉर्नर ब्रॉस (Warner Bros) ने 'एक्वामैन 2' (Aquaman2) की रिलीज की घोषणा कर दी है. यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी...

वॉर्नर ब्रॉस द्वारा निर्मित फिल्म 'एक्वामैन 2' दिसंबर 2022 में होगी रिलीज
फिल्म एक्वामैन का पोस्टर (Photo Credit- Twitter)

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी फिल्म निर्माता कंपनी वॉर्नर ब्रॉस (Warner Bros) ने 'एक्वामैन 2' (Aquaman2) की रिलीज की घोषणा कर दी है. यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी. 'वेरायटी डॉट कॉम' के अनुसार, वार्नर ब्रॉस ने इस महीने की शुरुआत में फिल्म की पटकथा के लिए डेविड लेसली जॉनसन-मैकगोल्डरिक को साइन कर 'एक्वामैन 2' की दिशा में कदम बढ़ा दिया था.

'एक्वामैन 2' का निर्माण 'एक्वामैन' के निर्देशक जेम्स वैन (James Wan) और पीटर सैफरन करेंगे. वहीं, फिल्म 'एक्वामैन' ने उत्तर अमेरिका में 33 करोड़ डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 80.5 करोड़ डॉलर की कमाई की थी. चीन में फिल्म ने अकेले 30 करोड़ डॉलर कमाए थे. फिल्म 'एक्वामैन' में जेसन मोमोआ शीर्षक भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें:  'एक्वामैन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, एक महीने में कमाए 1 अरब डॉलर

उनके साथ ही एंबर हर्ड, विलेम डाफो, पैट्रिक विल्सन और ऑस्कर विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म 'एक्वामैन' अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर दुनिया में लगातार चार सप्ताह शीर्ष पर रही थी और उत्तर अमेरिका में तीन सप्ताह तक शीर्ष पर रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).