मनोरंजन

अमेरिकन सॉन्ग राइटर और रैपर पॉप स्मोक की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

सुबह 4.30 बजे के करीब पॉप स्मोक के घर घुसे दो लोगों ने कई दफा फायरिंग की. जिसमें ये रैपर घायल हो गया. अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.

अमेरिकन सॉन्ग राइटर और रैपर पॉप स्मोक की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
पॉप स्मोक (Photo Credits: Getty)

अमेरिका के नामी रैपर पॉप स्मोक (Pop Smoke) की हॉलीवुड हिल्स (Hollywood Hills) में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. खबरों के मुताबिक 20 वर्षीय इस रैपर को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पॉप स्मोक के घर पर 2 लोग मास्क और हुडी पहने हुए तड़के सुबह दाखिल हुए थे. पुलिस वहां पहुंचती उससे पहले ही दोनों वहां से फरार हो गए.

सुबह 4.30 बजे के करीब पॉप स्मोक के घर आए इन दो लोगों ने कई दफा फायरिंग की. जिसमें ये रैपर घायल हो गया और अस्पताल में मृत (Pop Smoke Death) घोषित कर दिया गया. हालांकि इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. शुरूआती जानकारी में लूटपाट की बात सामने आ रही थी वो भी अभी तक साफ नहीं हो पाई. तो वहीं पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया था. लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया गया.

पॉप स्मोक अमेरिका में काफी नामी रैपर हैं. उनका असली नाम बशर बराक जैक्शन हैं. हाल ही में उनका एल्बम मीट द वू 2 (Meet The Woo 2) रिलीज हुआ था. वो मार्च महीने में एक बहुत बड़ा टूर (Meet The Woo 2 Tour) भी करने वाले थे. जिसके टिकट भी पहले बुक हो चुके हैं. लेकिन अब उनके फैंस के सामने ये दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).