एक्ट्रेस क्लोई कार्दशियां इन दिनों सिर्फ अपनी बेटी ट्रू थॉम्पसन पर दे रही हैं ध्यान
रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां (Khloé Kardashian) का कहना है कि बास्केटबॉल खिलाड़ी ट्रिस्टन थॉम्पसन (Tristan Thompson) से अलगाव के बाद वह अपना पूरा ध्यान बेटी ट्र थॉम्पसन पर दे रही हैं.
लॉस एंजेलिस: रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां (Khloé Kardashian) का कहना है कि बास्केटबॉल खिलाड़ी ट्रिस्टन थॉम्पसन (Tristan Thompson) से अलगाव के बाद वह अपना पूरा ध्यान बेटी ट्र थॉम्पसन (True Thompson) पर दे रही हैं. 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, पोडकास्ट 'डिवोर्स सक्स! विद लॉरा वासर' के एक एपिसोड में क्लोई ने अलगाव के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बात की और बताया कि उन्हें फिलहाल क्यों किसी को डेट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है.
क्लोई ने कहा, "मैं किसी चीज (डेटिंग ऐप) पर नहीं हूं. मुझे इसकी परवाह नहीं. मुझे अपनी बेटी ट्र थॉम्पसन से बेहद प्यार है और उसके साथ रहकर हर पल का लुत्फ ले रही हूं."
यह भी पढ़ें: दोबारा डेट करने के लिए तैयार नहीं क्लोई कार्दशियां, सिंगल लाइफ का ले रही हैं आनंद
उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मैंने सोचा कि वह इस पार्टी को याद रखने जा रही है..मैं बस एक खुशनुमा, खूबसूरत जगह चाहती थी. लेकिन, मैं जानती हूं कि वह अपने बचपन की यादों की ओर देखेगी जैसा कि हम सब करते हैं."
क्लोई ने आगे कहा, "मैं बस खुश हूं और मैं जिस चीज को फिल्टर करने की जरूरत महसूस कर रही हूं, उसे फिल्टर करना चाहती हूं. लेकिन, फिलहाल मेरा फोकस ट्र पर है. मुझे किसी रिश्ते में पड़ने या डेट पर जाने की जरूरत नहीं महसूस हो रही है. मैं ऐसा नहीं करना चाहती."
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

