हितेन तेजवानी वेब सीरीज 'द इन्वेस्टिगेशन' में एसीपी के किरदार में आएंगे नजर
अभिनेता हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) मर्डर मिस्ट्री शो 'द इन्वेस्टिगेशन' (The Investigation) में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) का किरदार निभाते नजर आएंगे...
मुंबई: अभिनेता हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) मर्डर मिस्ट्री शो 'द इन्वेस्टिगेशन' (The Investigation) में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) का किरदार निभाते नजर आएंगे. 'द इन्वेस्टिगेशन' में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) के अधिकारी की यात्रा के इर्दगिर्द घूमती है. शो में लीना जुमानी हितेन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी.
हितेन ने एक बयान में कहा, "शो एक मर्डर मिस्ट्री को उजागर करता है और मेरी भूमिका के इर्दगिर्द घूमता है. कहानी के कई ट्विस्ट और टर्न ने मुझे क्राइम थ्रिलर का हिस्सा बनने को प्रेरित किया और इसके शॉर्ट-फॉर्मेट कंटेंट की शूटिंग का अनुभव बेहद अलग और मजेदार रहा."
यह भी पढ़ें: ALT Balaji के अपकमिंग वेब सीरीज में विवेक ओबरॉय संग नजर आएंगे समीर सोनी
उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह शो पसंद आएगा और उन्हें इसे देखने में भी उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे फिल्माने में आया है." इरोज नाओ क्विकी इस श्रृंखला को प्रस्तुत कर रहा है जो रविवार से इरोज नाओ पर प्रसारित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2019 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

