बॉलीवुड

लोकसभा चुनाव 2019: हेमा मालिनी का नया चुनावी पैंतरा, धान की कटाई के बाद अब मथुरा में चला रही हैं ट्रेक्टर

हेमा मालिनी मथुरा से बीजेपी की सांसद हैं और एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2019 में वो वहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2019: हेमा मालिनी का नया चुनावी पैंतरा, धान की कटाई के बाद अब मथुरा में चला रही हैं ट्रेक्टर
हेमा मालिनी (Photo Credits: Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) की तारीख की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां अब वोटरों को लुभाने के काम पर लग गई हैं. बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) समेत कई सारी राजनीतिक दल प्रचार के काम में जोरों शोरों से जुटी हुई हैं. आज बीजेपी मथुरा से सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) गोवर्धन, मथुरा पहुंची और वहां ट्रेक्टर चलाती हुईं नजर आईं.

एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी में कुछ फोटज भी देखने को मिला है जिसमें हेमा मालिनी खेत में ट्रेक्टर चलाती दिख रहीं थी.

गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिनों पहले हेमा मालिनी की और भी फोटोज देखने को मिली थी जिसमें वो खेत में धान की कटाई करती हुईं नजर आईं.

आपको बता दें कि बीजेपी कैंडिडेट हेमा मालिनी की मथुरा में (Mathura) जनता के बीच पकड़ काफी मजबूत बताई जा रही है. हर बार की तरह अब इस बार भी वो मतदाताओं का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और एड़ी चोटी का दम लगा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).