बॉलीवुड के सिनेमा टिकटों पर घटा जीएसटी, फ़िल्मी सितारों ने किया स्वागत

जिन सिनेमा टिकटों की कीमत 100 रुपये से अधिक है, उन पर जीएसटी (GST) की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है.....

बॉलीवुड के सिनेमा टिकटों पर घटा जीएसटी (Photo Credit-IANS)

मुंबई: जिन सिनेमा टिकटों की कीमत 100 रुपये से अधिक है, उन पर जीएसटी (GST) की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है. वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने शनिवार को यह घोषणा की. आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय कुमार (Akhay KUmar) और अजय देवगन (Ajay Devgan) जैसे बॉलीवुड सितारों ने इस कदम का स्वागत किया है. सिनेमा टिकटें उन सेवाओं में शामिल है जिसे जीएसटी के उच्चतम 28 फीसदी ब्रैकेट से घटाकर 18 फीसदी में डाल दिया गया है, जिससे ये सस्ती हो जाएंगी.

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की फिल्म जगत के एक प्रतिनिधियों की बैठक के बाद आया है, जिसमें उद्योग को नुकसान पहुंचानेवाले मुद्दों पर चर्चा की गई. प्रोड्यूशर्स गिल्ड के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) ने एक बयान में कहा, "इससे उद्योग को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और प्रदर्शन अवसंरचना के साथ ही सृजनात्मक विकास में निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा तथा देश में बढ़िया सिनेमा और सिनेमा स्क्रीन का घनत्व बढ़ेगा."

इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रतिनिधिमंडल ने मोदी से मुंबई में मुलाकात की थी, जिसमें करन जौहर (Karan Johar), अक्षय कुमार, भूषण कुमार (Bhushan Kumar), कपूर और प्रसून जोशी (Prasun Joshi) शामिल थे. उन्होंने मोदी से मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी में कम और एकसमान दरें करने और मुंबई (Mumbai) को वैश्विक मनोरंजन राजधानी के रूप में विकसित करने का आग्रह किया.

अक्षय ने ट्वीट कर कहा, "त्वरित कार्रवाई, माननीन प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ हमारी मुलाकात के कुछ ही दिन में सरकार ने हमारी चिंताओं का समाधान कर दिया. सिनेमा टिकटों पर जीएसटी घट गया गया. उद्योग और दर्शकों के लिए एक स्वागतयोग्य कदम." आमिर ने भी ट्वीटर पर मोदी और भारत सरकार का धन्यवाद किया, "अगर भारतीय सिनेमा विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद करता है तो हमें सरकार और प्रशासन के समर्थन की जरूरत होगी."

यह भी पढ़ें: शाहरुख की ‘जीरो’ का नोबल प्राइज विनर मलाला पर चढ़ा खुमार, Video में देखें उनका रिव्यू

अजय देवगन ने कहा, "फिल्म उद्योग की आवाज आखिरकार सुनी गई और त्वरित कार्रवाई की गई." अभिनेता अनुपम खेर ने इस खबर को 'शानदार' करार दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड