Good Newwz Trailer: 'गुड न्यूज' देने को परेशान इन कपल्स के साथ हुई ये गड़बड़ी, देखें कॉमेडी से भरे फिल्म का ये मजेदार ट्रेलर
फिल्म 'गुड न्यूज' का मजेदार ट्रेलर आज सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं.
Good Newwz Trailer: फिल्म 'गुड न्यूज' से आज अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का मजेदार रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में अक्षय के साथ दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), करीना कपूर (Kareena Kapoor), और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नजर आएंगी. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद मजेदार है जिसमें कंफ्यूजन, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है. अपनी पिछली फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) की सफलता के बाद आज अक्षय ने इस फिल्म का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. ये भी पढ़ें: ‘हाउसफुल 4’ के एक्टर अक्षय कुमार ने ‘गुड न्यूज’ के कलाकारों के साथ पूरा किया ‘बाला’ चैलेंज
अक्षय ने ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, " इस क्रिमस को बत्रा और सबसे बड़ी गड़बड़ी के साथ मनाएं. गुड न्यूज ट्रेलर."
Celebrate this Christmas with the Batra's & the biggest goof-up! #GoodNewwzTrailer https://t.co/rR0uWHtgns#GoodNewwz #KareenaKapoorKhan @diljitdosanjh @Advani_Kiara @karanjohar @apoorvamehta18 @ShashankKhaitan @raj_a_mehta @NotSoSnob @ZeeStudios_ @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 18, 2019
फिल्म के इस ट्रेलर में देखा गया कि अक्षय और करीना कपूर बेबी प्लानिंग कर रहे हैं और काफी कोशिशों के बाद भी उनके घर बच्चे का जन्म नहीं हुआ.
वहीं कियारा और दिलजीत जो दुसरे कपल के रूप में नजर आ रहे हैं, उनका भी कुछ ऐसा ही हाल है. ऐसे में ये दोनों ही कपल्स आईवीएफ की मदद लेते हैं जब इनके बीच एक गड़बड़ी हो जाती है.
यही से कॉमेडी और ड्रामे की शुरुआत होती है. इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता (Raj Mehta) कर रहे हैं और ये फिल्म 27 दिसंबर, 2019 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

