बॉलीवुड

Good Newwz Quick Movie Review: एंटरटेनमेंट और कॉमेडी से भरपूर है अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर 'गुड न्यूज'

अक्षय कुमार और करीना कपूर की कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' इस शुक्रवार 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में नजर आएंगे.

Good Newwz Quick Movie Review: एंटरटेनमेंट और कॉमेडी से भरपूर है अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर 'गुड न्यूज'
गुड न्यूज ट्रेलर (Photo Credits: Instagram)

Good Newwz Quick Movie Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी लीड रोल में हैं. इस साल अक्षय की फिल्म 'केसरी' और 'मिशन मंगल' रिलीज हुई जिसे काफी बढ़िया सफलता भी प्राप्त हुई. अब दर्शक उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही करीना कपूर को भी बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेताब थे और 'गुड न्यूज' के साथ ये सभी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं.

आज क्रिसमस के मौके पर हम खासतौर पर आपके लिए इस फिल्म का रिव्यू लेकर आए हैं. फिल्म में पति-पत्नी के रूप में नजर आ रहे अक्षय कुमार और करीना कपूर की ये विडंबना है कि उन्हें कोई संतान नहीं है. इस बात से करीना काफी परेशान हैं और संतान प्राप्ति के लिये तरह-तरह के उपाय कर रही हैं. संतान की कमी के कारण इन्हें अपने परिवार और रिश्तेदारों के असहज सवालों का भी सामना करना पड़ता है जिसके कारण ये और भी परेशान हैं. ऐसे में इन्हें एक करीब का रिश्तेदार ऐसे डॉक्टर से मिलने की सलाह देता है जो आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए मशहूर है. अक्षय कुमार ने क्रिसमस पर दिया फैंस को खास तोहफा, गुड न्यूज का नया गाना दिल ना जानिया किया शेयर

ऐसे में अक्षय और करीना उस डॉक्टर से मिलते हैं और जो उन्हें आईवीएफ के जरिए संतान प्राप्ति में मदद करता है. इस दौरान यहां उनसे बड़ी गलती हो जाती है. गलती से वो डॉकटर अन्य कपल के सैम्पल्स को अक्षय और करीना के सैम्पल्स से मिक्स कर देता है. यही से शुरू होती है ट्रेजेडी. फिल्म के फर्स्ट हाफ में हमें ये कहानी देखने को मिलती है.

फिल्म का फर्स्ट हाफ कॉमेडी से भरपूर है. अक्षय कुमार का कॉमिक अंदाज, उनके डायलॉग्स और उनके एक्सप्रेशन्स हमें खूब हंसाते हैं. इसी के साथ करीना भी यहां काफी इम्प्रेसिव और अपने किरदार में ढली हुई नजर आ रही हैं.

हम जल्द ही इस फिल्म का कम्पलीट रिव्यू लेकर आएंगे. तब तक बनें रहें लटेस्टली हिंदी के साथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2019 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).