Inside Scoop:मौनी रॉय की इस बड़ी गलती से नाराज हुए करण जौहर, क्या बॉलीवुड करियर पर लगेगा ब्रेक?
मौनी रॉय की बॉलीवुड में अभी शुरुआत हुई ही थी कि उन्होंने ऐसी बड़ी गलती करके फिल्म निर्देशक करण जौहर को नाराज कर दिया है
छोटे पर्दे पर 'नागिन' टीवी शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय अब बड़े पर्दे अपना हाथ आजमाने जा रही हैं. मौनी को एक के बाद एक बॉलीवुड में बड़े बैनर की फिल्मे ऑफर हो रही हैं .अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में वो खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आएंगी. फिल्म 'गोल्ड' में मौनी के रोल उर उनके काम को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं. इतना ही नहीं, आप को बता दें कि मौनी, करण जौहर की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी. इस बात का इशारा खुद करण ने ही मीडिया को दिया था की मौनी उनकी फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी. लेकिन यहां उनका रोल क्या होगा इसका खुलासा करण ने नहीं किया और ना ही उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर की.
मौनी इन दिनों अपनी फिल्म 'गोल्ड' के लिए मीडिया से रूबरू हो रही हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान मौनी से यहां एक बड़ी गलती हो गई. उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने रोल को रिवील करते हुए कहा कि वो 'इस फिल्म में कैमियो नहीं बल्कि विलन की भूमिका में नजर आएंगी. आगे उन्होंने ये भी कहा कि वो उस रोल के लिए वो बेहद एक्साइट हैं. अब मौनी का ये बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है .सूत्रों की मानें तो मौनी की ये बात करण को पसंद नहीं आई है. वो मौनी से बेहद नाराज हो गए हैं. वो नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म के बारे में कोई भी खबर मीडिया में आए.
अब करण की नाराजगी की वजह से क्या मौनी के करियर पर भी असर पड़ेगा? या फिर करण उन्हें इस गलती के लिए माफ कर देंगे? ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा. मौनी जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'द रॉ' में नजर आएंगी. ऐसा भी कयास लगाया जा रहा है वो सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'दबंग 3' में भी नजर आ सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2018 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

