गौरी खान ने सालों बाद किया खुलासा, फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान को दिया था खास लुक
बाजीगर फिल्म के गाने 'ये काली-काली आंखें' के लिए गौरी खान ने शाहरुख खान के लुक को डिजाईन किया था.
बाजीगर ( Baazigar) फिल्म के गाने 'ये काली-काली आंखें' (Ye Kaali Kaali Aankhen) के लिए अपने पति व एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का लुक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) ने डिजाइन किया था. फिल्म 'बाजीगर' से शाहरुख और अभिनेत्री काजोल (Kajol) की एक तस्वीर साझा करते हुए गुरुवार को गौरी ने इस बात का खुलासा किया.
गौरी ने ट्वीट किया, "विश्वास नहीं होता कि मैंने 90 के दशक में इस लुक को डिजाइन किया था.. वो हैंड प्रिंटेड जीन्स, लेगवार्मर टी, बुलेट बेल्ट और रेड शर्ट. हैंड प्रिंटेड जीन्स मेरी पसंद हुआ करती थीं. गौर खान डिजाइंस ने काफी लंबा सफर किया! "
तस्वीर में शाहरुख को प्रिंटेड जीन्स के साथ लाल रंग की ढीली कमीज में देखा जा सकता है. जबकि काजोल ने इसमें पिंक कलर की ड्रेस पहनी है.
1993 में आई प्रसिद्ध फिल्म 'बाजीगर' का यह गाना 'ये काली-काली आंखें' अनु मलिक ने कम्पोज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

