Gauri Khan Birthday Special: आज है शाहरुख खान की बेगम का जन्मदिन, जानिए दोनों के रिश्ते से जुड़ी कई दिलचस्प बातें
8 अक्टूबर 1970 को पैदा हुई गौरी खान ने भले ही किसी फिल्म में काम ना किया हो लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनकी गिनती एक दमदार शख्सियत के तौर पर होती है. दरअसल गौरी खान ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ बतौर इंटीरियर डिजाइनर भी काफी काम किया है.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. 8 अक्टूबर 1970 को पैदा हुई गौरी खान ने भले ही किसी फिल्म में काम ना किया हो लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनकी गिनती एक दमदार शख्सियत के तौर पर होती है. दरअसल गौरी खान ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ बतौर इंटीरियर डिजाइनर भी काफी काम किया है. तो वहीं गौरी का स्टाइल स्टेटमेंट भी हमेशा से सुर्खियों में रहता है. ये गौरी का स्टाइलिस्ट अंदाज और उनकी पर्सनालिटी का ही जादू था जो शाहरुख पहली नजर में ही उनपर फिदा हो गए थे और उन्हें पाने के लिए शाहरुख ने हर तरीके को आजमाया.
गौरी के इस जन्मदिन पर हम उनसे और शाहरुख के साथ उनके रिश्ते पर आपको कई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं. जिनके बारे में लोग बेहद ही कम जानते है.
1: शाहरुख खान जब 18 साल के थे उन्होंने गौरी को पहली बार देखा था और उन्हें देखते ही शाहरुख उनपर फिदा हो गए थे. दोनों की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी. इस पार्टी में शाहरुख ने गौरी के साथ डांस करने लिए भी पूछा लेकिन गौरी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. लेकिन शाहरुख की बेबाकी उन्हें पसंद आई थी.
View this post on Instagram
Ganesh Chaturthi last night... @iamsrk - Outfit: @manishmalhotra05 @recindamartis_hairandmakeup
2: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और गौरी की पहली डेट सिर्फ 5 मिनट की थी. इस डेट पर शाहरुख गौरी के सामने काफी नर्वस हो गए थे.
3: खबरों की माने तो शाहरुख को गौरी का खुले बाल रखना और दूसरे लड़कों से बात करना जरा भी पसंद नहीं था. इस बात से गौरी बहुत परेशान रहती थी. इस कारण वो शाहरुख से ब्रेकअप करना चाहती थी.
4: शाहरुख और गौरी के रिश्ते के बीच सबसे बड़ी मुश्किल उनका अलग धर्म का होना था. बताया जाता है कि शाहरुख ने एक गौरी के परिवार से लंबे समय तक अपना धर्म छिपाकर रखा था.
5: साल 1991 में शाहरुख और गौरी ने पहले कोर्ट मैरिज की फिर निकाह किया. जिसके लिए गौरी को अपना नाम बदलकर आयशा रखना पड़ा. जिसके बाद दोनों ने हिंदी रीती के अनुसार शादी की.
6: शाहरुख ने गौरी से वादा किया था कि शादी के बाद वो हनीमून के लिए उसे पेरिस लेकर जाएंगे. दोनों की जब शादी हुई तो शाहरुख स्ट्रगल कर रहे थे और उस दौरान उनके पास इतने पैसे नहीं थे. ऐसे में शाहरुख गौरी को पेरिस बोलकर दार्जलिंग लेकर गए थे. जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया था.
7: आपको बता दे कि गौरी खान ने शाहरुख की फिल्मों में उनके ड्रेस को डिजाईन भी किया है. फिल्म बाजीगर के गाने ये काली काली आंखें में शाहरुख के लुक और जींस को गौरी ने ही डिजाईन किया था.
शाहरुख खान और गौरी की शादी को जल्द ही 29 साल होने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

