मनोरंजन

Gadar 2 First Look: हैंडपंप के बाद, सनी देओल ने 'गदर' के सीक्वल में उठाया भारी पहिया

फिल्म अभिनेता सनी देओल को 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में एक हैडपंप उठाने को लेकर याद किया जाता है. अब दो दशक बाद 'गदर' के सीक्वल में वो विशालकाय पहिया उठाते हुए दिखाई देंगे.

Gadar 2 First Look: हैंडपंप के बाद, सनी देओल ने 'गदर' के सीक्वल में उठाया भारी पहिया
Gadar (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 4 जनवरी : फिल्म अभिनेता सनी देओल को 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में एक हैडपंप उठाने को लेकर याद किया जाता है. अब दो दशक बाद 'गदर' के सीक्वल में वो विशालकाय पहिया उठाते हुए दिखाई देंगे. 'गदर 2' का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है और इसमें सनी और अमीषा पटेल प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की पहली झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी. वीडियो में सनी चिल्लाते हुए अपने सिर पर एक विशालकाय पहिया उठाते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें : Tara Sutaria Hot Pics: Aadar Jain के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने लगाया हॉटनेस का तड़का, यूजर्स का धक-धक हुआ दिल (See Pics)

'गदर: एक प्रेम कथा' एक ब्लॉकबस्टर थी, इसमें सिख तारा सिंह की कहानी थी, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना से प्यार हो जाता है. अभिनेता उत्कर्ष शर्मा, जिन्होंने 2001 की फिल्म में सनी और अमीषा के बेटे जीते की भूमिका निभाई थी, अगली कड़ी में भी अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे. फिल्म के अन्य विवरण अभी भी गुप्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).