मनोरंजन

पूर्व XXX पोर्न स्टार मिया खलीफा ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर ये फोटो पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

मिया ने अपने स्वीडिश बॉयफ्रेंड रोबर्ट सैंडबर्ग (Robert Sandberg) से सगाई कर ली है. देखें ये लेटेस्ट फोटोज.

पूर्व XXX पोर्न स्टार मिया खलीफा ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर ये फोटो पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी
मिया खलीफा (Photo Credits: Instagram)

पूर्व XXX पोर्न स्टार (Triple X Porn Star) मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने दुनियाभर में भले ही लाखों फैंस होंगे लेकिन आखिरकार इन सबमें इस व्यक्ति ने उनका दिल जीत लिया है. पोर्न इंडस्ट्री (Porn Industry) से संन्यास लेने के बाद स्पोर्ट्स होस्ट के रूप में नजर आ रहीं मिया ने अपने स्वीडिश (Swedish) बॉयफ्रेंड रोबर्ट सैंडबर्ग (Robert Sandberg) से सगाई कर ली है. उन्होंने इस खबर को अपने सभी फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की.

रोबर्ट ने उन्हें 14 मार्च, गुरुवार को प्रोपोज किया और वो फौरन मान गईं. इसके बाद इन दोनों ने ही इस बड़ी खबर को अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए सभी के साथ शेयर की.

 

View this post on Instagram

 

Vi är förlovade!!!! 💍🤵🏼👰🏽♥️ #StockholmSyndrome #Trapped

A post shared by Mia K. (@miakhalifa) on

बताया जा रहा है कि रोबर्ट पेशे से एक शेफ हैं और उन्होंने अपने उसी अंदाज में मिया को प्रोपोज किया. उन्होंने खाने की रेसिपी के बाउल में अंगूठी छुपा रखी थी और उसे एक 'नई सर्विंग' बताया. तब मिया मजे से रेसिपी की सामग्री को खाने लगीं जब रोबर्ट ने उन्हें ऐसा करने से रोका. तब अचानक रोबर्ट ने उन्हें अंगूठी पहनाई.

मिया ने बताया कि रोबर्ट को रेस्टोरेंट में प्रोपोज करना पसंद नहीं इसलिए उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं की थी. अब ये दोनों इसलिए सेलिब्रेट कर रहे थे क्योंकि रोबर्ट को शिकागो जाने का वीजा मिल गया था. वाकई फोटोज को देखकर लगता है कि रोबर्ट ने अपने इस प्रोपोजल को बेहद खास तरह से प्लान किया था.

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कुछ फोटोज में मिया अपनी सगाई की अंगूठी फ्लौंट करती हुईं नजर आईं.

आपको बता दें कि मिया और रोबर्ट तकरीबन एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे अपनी एक साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था. बेशक अब मिया की सगाई की खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया होगा और उनके लिए इस खबर पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल भी होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).