Forbes 2018 : कमाई के मामले में सलमान से आगे निकले अक्षय कुमार, दोनों की इनकम में है करोड़ों का फांसला
Forbes मैगज़ीन ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में दो भारतीय अभिनेताओं का भी नाम भी शुमार हैं. हम सलमान खान और अक्षय कुमार की बात कर रहे हैं
Forbes मैगज़ीन ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में दो भारतीय अभिनेताओं का नाम भी शुमार हैं. हम सलमान खान और अक्षय कुमार की बात कर रहे हैं. कई हॉलीवुड स्टार्स को अक्षय कुमार और सलमान खान ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. वैसे दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में अक्षय कुमार का नाम सलमान खान से आगे है. जहां सलमान खान का नाम 9वें नंबर पर है, वहीं अक्षय कुमार को 7वां स्थान मिला है. पहले नंबर पर हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी है. जॉर्ज की सालाना आय 239 मिलियन डॉलर है.
सलमान खान की एनुअल इनकम 38.5 मिलियन डॉलर है और अक्षय कुमार की सालाना कमाई 40.5 मिलियन डॉलर है. टॉप 10 में किसी और बॉलीवुड अभिनेता का नाम नहीं है.
These are the world's highest-paid actors of 2018:https://t.co/a5U6fhVXOa pic.twitter.com/w38uwBf3Yi
— Forbes (@Forbes) August 22, 2018
फिल्मों की बात करें तो सलमान खान को इस साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'रेस-3' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फ़र्नांडिस, बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर और डेज़ी शाह जैसे सितारें भी अहम भूमिका में थे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म में अक्षय के अलावा मौनी रॉय, अमित साध, सनी कौशल और कुनाल रॉय कपूर जैसे स्टार्स भी अहम रोल में हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2018 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

