बॉलीवुड

FIRST PICS: प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर के साथ शुरू की ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से एग्जिट के बाद अब प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ के लिए फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ शूट कर रही हैं

FIRST PICS: प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर के साथ शुरू की ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम (Photo Credits: Twitter)

प्रियंका चोपड़ा ने आज फरहान अख्तर और ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम के साथ फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ये एक इंस्पायरिंग स्टोरी है जिसे शोनाली बोस ने लिखा है और इसका निर्देशन भी वो ही कर रही हैं. इस फिल्म के लिए आज मुंबई में शूटिंग शुरू की गई. मुंबई के साथ ही इस फिल्म को दिल्ली, लंदन, और अंडमान में भी शूट किया जाएगा. फिल्म के डायलॉग्स जूही चतुर्वेदी लिख रही हैं और इसका म्यूजिक प्रीतम दे रहे हैं. इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

आज प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग के पहले दिन पर अपने ट्विटर पर इसकी कास्ट और मेकर्स के साथ कुछ फोटोज शेयर की है. इन फोटोज को शेयर करके प्रियंका ने लिखा, “आज को लेकर बेहद उत्सुक हूं. कुछ कहानियां कही जानी चाहिए. आयशा चौधरी और उनके पेरेंट्स अदिति और निरेन की ये खूबसूरत कहानी हम इस बेहद खास प्रोजेक्ट के साथ आपके के लिए पेश कर रहे हैं. ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई है.”

बता दें कि 3 साल पहले फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका और फरहान एक साथ नजर आए थे और अब इस प्रोजेक्ट में वो एक साथ दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे.

फिल्म की कास्ट से जुड़ने पर जायरा वसीम ने कहा, “इस फिल्म का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हूं. जब सिद्धार्थ और शोनाली ने मुझे इसकी कहानी सुनाई तो फौरन मुझे ये पसंद आ गई. ये एक ऐसा किरदार है जिसने मेरा दिल छू लिया और इस किरदार को निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं. फरहान और प्रियंका के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं.”

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2018 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).